बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में रेस्टोरेंट में शख्स का कत्ल, अपराधियों ने सरेआम चाकू से गोदा, पुलिस तलाश रही है लव एंगल

 पटना में रेस्टोरेंट में शख्स का कत्ल, अपराधियों ने सरेआम चाकू से गोदा, पुलिस तलाश रही है लव एंगल

PATNA : राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं। पटना पुलिस अपराध पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही है। ताजा मामला पटना के बिक्रम थाना इलाके की है। जहां NH 139 पर नगहर गांव के पास एक रेस्टोरेंट में शख्स की अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये। वहीं हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

बताया गया कि घटना के बाद रेस्टोरेंट में कोई आदमी नहीं था। मृतक के पहचान नगहर निवासी सुरेन्द्र यादव के रूप में हुई है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक सुरेन्द्र यादव शादीशुदा था और इसके बावजूद भी किसी महिला के साथ उसका अवैध संबंध था। इसमें सुरेन्द्र मुसीबत बना हुआ था। माना जा रहा है कि इन्ही अवैध संबंधों के कारण सुरेन्द्र की हत्या अन्य बदमाशों के साथ मिलकर करा दी गई। पुलिस सूत्रों का भी कहना है कि ऐसा लगता है कि अवैध संबंध की वजह से सुरेन्द्र का मर्डर हुआ है। 

फिलहाल पुलिस जांच चल रही है जांच के बाद ही सही बात सामने आ पाएगी कि आखिर मर्डर के पीछे की वजह क्या है? इधर, बिक्रम थानाध्यक्ष ऋतुराज ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया।



 news4nation के छोटी - बड़ी खबरों को पढने के लिए इस  ऐप को डाउनलोड करे :

                                             👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.news4nation


Suggested News