बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित पुनपुन में राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण, कॉम्युनिटी किचन में खुद भी खाया खाना

पटना के डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित पुनपुन में राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण, कॉम्युनिटी किचन में खुद भी खाया खाना

PATNA:  पटना के डीएम कुमार रवि ने बाढ़ प्रभावित पुनपुन क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया है। डीएम ने बताया कि पुनपुन नदी एवं अन्य नदियों में अत्याधिक जल प्रवाह होने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कुछ पंचायतों में बाढ़ से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त एवं प्रभावित हो चुका है।

 उन्होंने कहा कि 33 स्थानों पर सामुदायिक कॉम्युनिटी किचन चल रहा है जहां रात दिन लोगों को मुफ्त भोजन पानी एवं बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के लिए मसौढ़ी अनुमंडल में सामुदायिक रसोई स्वास्थ्य सुविधा, शुद्ध पेयजल एवं अन्य मूलभूत आवश्यक सुविधाएं निर्वाध रूप से आपूर्ति कराने हेतु शहीद रामानन्द सिंह उच्च विद्यालय पुनपुन, मध्य विद्यालय श्रीपालपुर ठेकापर, बेलदारीचक पेट्रोल पम्प, मध्य विद्यालय नूरीचक, उच्च विद्यालय लखना,  उर्दू मध्य विद्यालय पैमार, उच्च विद्यालय राजघाट बेहरावां एवं राजकीय अम्बेदकर 10+2 आवासीय विद्यालय में राहत शिविर लगाया गया है। जहां से दिनरात बाढ़ राहत कार्य चलाया जा रहा है। 

इसके अलावा दानापुर अनुमंडल के नौबतपुर प्रखंड के खजरी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नितनचक, उच्च विद्यालय खैरा, प्राथमिक विद्यालय करदाहा, प्राथमिक विद्यालय पनहारा, मध्य विद्यालय बारा, मध्य विद्यालय छक्कन विगह, प्रथमिक विद्यालय देवर, उच्च विद्यालय हेमनचक में राहत शिविर-सह-सामुदायिक रसोई घर चलाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पटना सदर अनुमंडल, में पैक्स गोदाम धनुकी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुकी महाबानो, सूर्य मंदिर महुआबाग, नूरमोहिउद्दीन में राहत शिविर चलाई जा रही है। बाढ़ प्रभावित परिवार एवं लोगों को राहत शिविरों में भोजन पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। पालीगंज अनुमंडल में नरहरी पंचायत, चिसकी पंचायत एवं दहिया पंचायत में राहत शिविर के साथ-साथ काॅम्युनिटी किचन चल रहा है। 

डीएम ने बताया कि पुनपुन में राम गोविन्द सिंह हाई स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में, मध्य विद्यालय पैमार, मध्य विद्यालय शेखपुरा बहरावां, मध्य विद्यालय बलीपर एवं पेट्रोल पम्प बेलदारचक में मेडिकल कैम्प चिकित्सक पारा मेडिकल स्टाफ जीवन रक्षक दवाओं के साथ कार्यरत हैं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी एवं अंचल अधिकारी पुनपुन को बाढ़ राहत मानक प्रक्रिया के अनुकूल राहत देने का निर्देश दिया। 

Suggested News