बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर पटना DM-SSP ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर पटना DM-SSP ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

पटना. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने आज पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में मोकामा विधानसभा उप चुनाव के लिए कलेक्शन सेंटर, वज्रगृह एवं मतगणना हाॅल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को मानक के अनुरूप सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

मोकामा उप चुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी, जबकि मतगणना 6 नवंबर को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। इसको लेकर पटना डीएम और एसएसपी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में मतगणना कार्य का शांतिपूर्ण ढंग से संचालन किया जाएगा। इसके लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

पटना डीएम और एसएसपी ने कहा कि दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग एवं अन्य भी उपस्थित थे।


Suggested News