बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना जिले में विकास कार्यों में आएगी तेजी, प्रखंडों और अनुमंडलों में बनाये गए नोडल पदाधिकारी

पटना जिले में विकास कार्यों में आएगी तेजी, प्रखंडों और अनुमंडलों में बनाये गए नोडल पदाधिकारी

PATNA : सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा प्रखंडवार नोडल पदाधिकारी तथा अनुमंडलवार वरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। इन अधिकारियों का प्रमुख कार्य प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं की सतत एवं प्रभावी अनुश्रवण कर कार्य में प्रगति लाना है । 

इसके तहत योजनाओं को ससमय पूरा कराना तथा लक्षित समूह को सरकारी योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित एवं लाभान्वित करना है। प्रखंड वार नामित पदाधिकारियों में पटना सदर का नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता स्थापना को बनाया गया है। 

फुलवारी शरीफ भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सदर। संपतचक सन्नी सौरभ वरीय उप समाहर्ता। फतुहा भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सिटी। दनियावां पूजा कुमारी वरीय उप समाहर्ता। खुसरूपुर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पटना सिटी। बाढ़ अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बाढ़। बख्तियारपुर भूमि सुधार उप समाहर्ता बाढ़। अथमलगोला श्रेया कश्यप वरीय उप समाहर्ता। पंडारक निशि कांत, घोसवारी सुनील दत्त झा वरीय उप समाहर्ता। मोकामा अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी पटना। बेलछी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी। पालीगंज भूमि सुधार उप समाहर्ता पालीगंज। विक्रम अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पालीगंज। दुल्हिन बाजार अशोक कुमार तिवारी वरीय उप समाहर्ता। मसौढ़ी अरविंद कुमार वरीय उप समाहर्ता, पुनपुन प्रवीण कुंदन वरीय उप समाहर्ता, धनरूआ भूमि सुधार उप समाहर्ता मसौढ़ी, दानापुर सुरेंद्र प्रसाद वरीय उप समाहर्ता। मनेर अपर अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर। बिहटा अनिल कुमार वरीय उप समाहर्ता पटना। नौबतपुर भूमि सुधार उप समाहर्ता दानापुर को बनाया गया है।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News