बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना का बड़ा 'भू-माफिया' अरेस्ट, करणी सेना का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चलाता था जमीन कब्जा करने का रैकेट,जान लीजिए कारनामा....

पटना का बड़ा 'भू-माफिया' अरेस्ट, करणी सेना का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चलाता था जमीन कब्जा करने का रैकेट,जान लीजिए कारनामा....

Patna: पटना के बड़े भूमाफिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना पुलिस इस बड़े भूमाफिया को कई दिनों से तलाश कर रही थी। आखिरकार व्हाइट कॉलर भूमाफिया को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर ही लिया। इस बड़े माफिया के आतंक से राजीव नगर एवं आसपास के इलाके के लोग त्राहिमाम कर रहे थे। जिस भूमाफिया को आज पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह करणी सेना का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बताया जाता है। संगठन की आड़ में यह भू माफिया जमीन कब्जा करने का रैकेट चलाता था। इस बड़े माफिया का पिता भी जमीन कब्जा केस में जेल में बंद है।

आज राजीवनगर थाना की पुलिस ने भूमाफिया और अपराधी सुनील सिंह को मजिस्ट्रेट कॉलोनी आशियाना नगर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके ऊपर राजीवनगर थाने में कई मामले दर्ज हैं। जिसमें भूमि से संबंधित विवाद, गोलीबारी, अवैध तरीके से जमीन कब्जा करने, धमकाने, कमजोर लोगों को बेवजह परेशान करने के कई ऐसे संगीन मामले दर्ज हैं।बताया जाता है कि सुनील सिंह पहले भी संगीन मामले में कई साल जेल में रह चुका है।

 जानकारी के अनुसार भू माफिया सह अपराधी सुनील सिंह राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बताया जाता है।  इस आड़ में वह संगठित अपराध और जमीन कब्जा करने सिंडिकेट राजीवनगर, केशरीनगर, नेपालीनगर मुहल्ले में चलाता था। गरीबों और कमजोर को डरा-धमकाकर जमीन कब्जा कर लेता था। इतना ही नहीं कई बार वर्चस्व कायम करने के मकसद से जमीनी विवाद में गोलीबारी भी किया है। जमीन दिलाने के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठना इसका काला धंधा है। 

एक सप्ताह पहले सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर दिनदहाड़े दो पक्षों में राजीव नगर थाना क्षेत्र के कंचनपुरी में गोलीबारी हुई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आवास बोर्ड के एसडीओ प्रकाश चंद्र राजू ने थाने में भू-माफिया सुनील सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था।दिनदहाड़े गोलीबारी की बात पुलिस मुख्यालय तक पहुंची थी। पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा के आदेश पर एएसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में टीम गठित हुई थी। गोलीबारी के दिन से ही पुलिस टीम नामजद अपराधियों के गिरफ्तारी में जुटी थी। शुक्रवार की देर शाम थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने छापेमारी कर मजिस्ट्रेट कालोनी मोड़ से भू-माफिया सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस सुत्रों की मानें तो सुनील सिंह पर सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर कई एफआईआर दर्ज है एवं जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में भी जांच चल रही हैं । 

Suggested News