बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के होटल में आपत्तिजनक हालात में 5 जोड़े हिरासत में, गिरफ्तार मैनेजर से पुलिस कर रही पूछताछ

पटना के होटल में आपत्तिजनक हालात में 5 जोड़े हिरासत में, गिरफ्तार मैनेजर से पुलिस कर रही पूछताछ

PATNA : पटना के एसपी वर्मा रोड के मेगा पैलेस होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 10 लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। मौके से  5 लड़के व 5 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। अभियान एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि सभी संदिग्ध अवस्था में पकड़े गये हैं। सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने पर सभी स्टूडेंट प्रतीत हो रहे हैं। होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

होटल में रूम देने की क्या प्रक्रिया है, पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है। पता चला है कि एक आईडी पर कई लोगों को रूम दिया जा रहा था। साथ ही प्रेमी जोड़े के लिए होटल में अलग से इंतजाम था। पैसे लेकर उन्हें रूम मुहैया कराया जाता है। इधर, कहा जा रहा है कि कई जोड़े पुलिस की भनक मिलते ही भाग गये। 

5 सितंबर, बुधवार को एएसपी अभियान अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल मेगा पैलेस में कुछ लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद कोतवाली थाना प्रभारी और हमारी टीम ने छापेमारी की तो 5 लड़के और 5 लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। 

मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है। देखने से सभी छात्र प्रतीत होते हैं। पुलिस ने बताया कि हमलोगों ने पहले भी होटल में अपने आदमी को भेजा था तो पता चला कि यहां पर केवल एक आईडी दिखाकर कई लोग ठहर सकते हैं। तभी हमलोगों को शक हुआ और टीम बनाकर यहां छापेमारी की गयी।

पटना से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News