बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर डेयरी संचालक ने बनाया शिकार

पटना की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर डेयरी संचालक ने बनाया शिकार

PATNA : 10 अगस्त, शुक्रवार को राजधानी पटना से सटे बिहटा प्रखंड के कुंजवा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार यादव और निजी डेयरी संचालक ने मिलकर एक घिनौनी साजिश रची। नौकरी का प्रलोभन देकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में पटना की रहनेवाली महिला ने मुखिया मनोज कुमार यादव और सर्वोदय डेयरी के मालिक अरविंद कुमार यादव पर एक कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सर्वोदय डेयरी के मालिक सह कालीगंज चकमुंजे निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मौके का फायदा उठाकर मुखिया भाग निकलने में सफल हो गया। 

पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेज दिया लेकिन अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण पीड़ित का मेडिकल जांच नहीं हो पाया। बताया जाता है कि पीड़ित महिला मूल रूप से नालंदा  की रहने वाली है। पटना के जगदेव पथ में किराये का मकान लेकर रहती है और बिग बाजार में प्राइवेट नौकरी करती है। बिग बाजार जाने के दौरान अरविंद का परिचय महिला से हो गया था। फिर दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। 

बीते गुरुवार को अरविंद ने अच्छी नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर महिला को बिहटा आने के लिए कहा। महिला गुरुवार को ट्रेन से बिहटा पंहुची। अरविंद ने दिनभर महिला को बाइक से घुमाया और शाम में मुखिया मनोज यादव के महावीर नगर स्थित मकान पर ले गया। दोनों ने मिलकर महिला को एक कमरे में बंद कर जबरदस्ती करना शुरू कर दिया।

महिला के द्वारा शोर करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए दोनों ने पूरी रात उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को दोनों ने महिला को बिहटा स्टेशन से पटना जानेवाली ट्रेन पर चढ़ा दिया। लेकिन महिला ट्रेन खुलने से पहले ही ट्रेन से उतर गयी और सीधा बिहटा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के आवेदन पर आरोपी अरविंद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Suggested News