बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार के उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति..जानिए किसे मिला जिम्मा

पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार के उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति..जानिए किसे मिला जिम्मा

PATNA: बिहार सरकार ने पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार के उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।पटना प्रमंडल के आयुक्त को पटना महानगर प्राधिकार का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।इसंं संबंध में नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।बिहार सरकार ने 11 सितबंर 2014 को अधिसूचना संख्या-392 के माध्यम से पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार का गठन किया था।उक्त अधिसूचना के आलोक में पटना कमिश्नर को उक्त प्राधिकार का सदस्य नामित करते हुए बिहार शहरी आयोजना तथा विकास नियमावली 2014 में निहित प्रावधान के मुताबिक अब प्राधिकार का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ये काम हैं प्राधिकार के जिम्मे

विकास योजना बनाना, सर्वेक्षण करना, विकास गतिविधियों को नियमानुसार नियंत्रित करना, आधारभूत संरचनाओं जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज आदि का निर्माण। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा सौंपा गया कार्य।

प्राधिकार के अध्यक्ष और सदस्य

नगर विकास सचिव - अध्यक्ष
मुख्य नगर निवेशक - पदेन सदस्य
डीएम, पटना - सदस्य
नगर आयुक्त, पटना नगर निगम - सदस्य
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, दानापुर - सदस्य
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, खगौल - सदस्य
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, फुलवारी- सदस्य
पीएचईडी के संयुक्त सचिव या उससे ऊपर के पदाधिकारी - सदस्य
पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव या उससे ऊपर के पदाधिकारी - सदस्य
राज्य सरकार द्वारा नियुक्त वैसे दो व्यक्ति जो नगर निवेश के विशेषज्ञ हों - सदस्य
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार - सदस्य सचिव


Suggested News