बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब पटना में फहरा बिहार का सबसे ऊंचा 100 फीट का तिरंगा, देखिए वीडियो

अब पटना में फहरा बिहार का सबसे ऊंचा 100 फीट का तिरंगा, देखिए वीडियो

N4N Desk: पटना जंक्शन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा 15 जनवरी को फहराया गया। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बतौर मुख्य अतिथि मौके पर मौजूद थे. शनिवार को ही डीआरएम आरपी ठाकुर ने झंडा लगाने और पटना जंक्शन के विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। तिरंगे के पास अंधेरा न हो इसके लिए एक जेनेरेटर की भी व्यवस्था की गई है। 

बतौर मुख्यातिथि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बीजेपी विधायक नितिन नवीन और भारतीय रेल यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रंजन प्रकाश ठाकुर शामिल थे. 30 फीट चौड़ा, 20 फीट लंबा झंडा का आकार है. देश के 75 बड़े स्टेशनों पर तिरंगा लगाएगा रेलवे। दरभंगा जंक्शन पर भी लहराया गया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय तिरंगा झंडा। साथ ही राजेंद्रनगर टर्मिनल पर भी 26 जनवरी को तिरंगा लहराया जायेगा।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पटना में 100 फीट ऊंचाई झंडा फहराया गया यह पटना के लिए गर्व की बात है. इतना ऊंचा तिरंगा पटना में यह पहली बार फहराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के कनॉट प्लेस और तीन जगह पर तिरंगा फहराते देख मुझे भी ऐसा लगा कि बिहार में भी झंडा फहराना चाहिए। जिसको रेलवे विभाग ने पूरा किया है. यह झंडा देश के 125 करोड़ लोगों के आकांक्षाओं का प्रतीक है. सुशील कुमार मोदी ने पटना वासी से आग्रह किया है कि अगले 10 दिनों में पटना जंक्शन आइए और पटना जंक्शन पर फहराते हुए तिरंगे को देखिए


Suggested News