बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में कोरोना का कहर जारी, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर हुई 90

पटना में कोरोना का कहर जारी, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर हुई 90

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है. जहाँ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हज़ार के पार हो गयी है. राजधानी पटना की बात करें तो यहाँ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हज़ार के पार हो गयी है. इसके मद्देनजर पटना में एक सप्ताह के लॉक डाउन की घोषणा की गयी है. बताते चलें की यहाँ अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 90 तक हो गयी है. 90 कंटेनमेंट जोन में घरों की कुल संख्या 15981 तथा व्यक्तियों की कुल संख्या 74476 है.  

अनुमंडलवार कंटेनमेंट जोन की स्थिति निम्नवत है -

पटना सिटी में 20,  पटना सदर में 34, दानापुर में 21, मसौढ़ी में 7 , पालीगंज में 8 है।

पटना सिटी अनुमंडल के 20 कंटेनमेंट जोन में घरों की कुल संख्या 6698 तथा व्यक्तियों की कुल संख्या 26962 है।

पटना सदर अनुमंडल के 34 कंटेनमेंट जोन में घरों की कुल संख्या 407 तथा व्यक्तियों की कुल संख्या 1657 है।

दानापुर अनुमंडल के 21 कंटेनमेंट जोन में घरों की कुल संख्या 4554 तथा व्यक्तियों की कुल संख्या 22367 है।

मसौढ़ी अनुमंडल के 7 कंटेनमेंट जोन में घरों की कुल संख्या 1943 व्यक्तियों की कुल संख्या 9249 है।

पालीगंज अनुमंडल के आठ कंटेनमेंट जोन में घरों की संख्या 2379 तथा व्यक्तियों की कुल संख्या 14241 है।

इस प्रकार 90 कंटेनमेंट जोन में घरों की कुल संख्या 15981 तथा व्यक्तियों की कुल संख्या 74476 है।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News