बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में अपराधियों ने 2 लोगों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली...

पटना में अपराधियों ने 2 लोगों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली...

पटना... राजधानी में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बेलगाम अपराधियों ने पटना में बाइक सवार दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस फायरिंग में एक बाइक सवार शख्स को गोली लग गई। वारदात पटना के पालीगंज थाना इलाके की है। जहां बिहटा से पालीगंज के रास्ते अपने घर भगजोगा लौट रहे नवीन कुमार नामक शख्स को रोक कर उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से हथियार लहराते फरार हो गए। जबकि दूसरे बाइक चालक अभिषेक के साथ मारपीट हुई है। 

घटना गुरुवार देर रात की है। राहगीरों ने गंभीर रुप से घायल दोनों शख्स को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में अभिषेक ने बताया कि वह और नवीन बाइक से बिहटा से अपने घर भगजोगा लौट रहे थे। अभी वे दोनों पालीगंज अनुमंडल कार्यालय पार कर कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि धरहरा मोड़ के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसे रुकवाया व मारपीट शुरू कर दी। जब हम लोग डर से भागने लगे तो उनलोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने नवीन को गोली मारकर मौके से भागने में कामयाब रहे। 

वहीं, मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं, अपराधियों की ओर से पुलिस को खुली चुनौती फिर एक बार मिली है। 


Suggested News