बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में झारखंड की लड़की से दुष्कर्म, धोखे से बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, चार गिरफ्तार...

पटना में झारखंड की लड़की से दुष्कर्म, धोखे से बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, चार गिरफ्तार...

PATNA : पटना में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों तीन पुरुष सहित एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पटना के शाहपुर थाना इलाके की है। जहां उमा ईट भट्ठा पर काम करने वाली सिमडेगा की 28 वर्षीय लड़की के साथ 2 दिन पहले ईट भट्ठा के मजदूर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सोनी देवी नाम की महिला जिससे उसे 8 वर्षों से दोस्ती थी उसने काम करने के बहाने से सिमडेगा से शाहपुर स्थित उमा ईट भट्टे पर काम करने के लिए धोखा से बुलाया। 

इस दौरान उमा ईट भट्ठा के एक मजदूर शमशेर अंसारी ने इसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने ईट भट्ठा के मालिक अरवल निवासी नागेश्वर सिंह से इसकी शिकायत की तो नागेश्वर सिंह ने भी उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता ने ईट भट्ठा के मुंशी बक्सर निवासी मिथिलेश मिश्रा से इसकी शिकायत की। लेकिन शिकायत मिलने के बाद भी मिथिलेश मुंशी ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। थक हार कर पीड़िता ने शाहपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं दुष्कर्म में साथ देने के आरोप लगाते हुए चारों को नामजद किया है। नामजद आरोपियों में उमा ईट भट्ठा के मैनेजर नागेश्वर सिंह जो कि अरवल के निवासी हैं, भट्टा के मुंशी मिथिलेश मिश्रा जो कि बक्सर के निवासी हैं।

इसके अलावा शमशेर अंसारी को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है जो की रांची के निवासी हैं। आरोपित ने सोनी देवी को भी दुष्कर्म में सहयोग करने के लिए अभियुक्त बनाया है। शाहपुर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर चार लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News