बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पत्रकार पर दिनदहाड़े हमला,अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदा

पटना में पत्रकार पर दिनदहाड़े हमला,अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदा

पटनाः बड़ी खबर पटना के दानापुर से आ रही है जहां एक पत्रकार को अपराधियों ने चाकू से बूरी तरह से गोद दिया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पत्रकार मनोज कुमार सिंह अतिव्यस्त सगुना मोड़ पर कुछ काम के लिए गए थे।

उसी दौरान किसी बात को लेकर उन्होंने  कुछ युवकों को टोका।इसके बाद युवक अपने दोस्तों के साथ वापस लौटकर मनोज कुमार सिंह पर चाकू से  हमला कर दिया।

हमले में पत्रकार मनोज कुमार सिंह बूरी तरह से घायल हो गए हैं।शरीर के कई अंगों पर चाकू से वार किया गया है।लहुलूहान पत्रकार को आनन-फानन में दानापुर के एक अस्पतला में भर्ती कराया गया है।

दानापुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।वहीं अस्पताल में भर्ती मनोज की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दें कि पत्रकार मनोज कुमार सिंह पहले एक दैनिक अखबार के लिए काम करते थे।वर्तमान में वे स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे।

Suggested News