बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में लव अफेयर में लड़की का मर्डर, बहन का किसी और लड़के से बात करना नहीं आया रास, इसलिए ले ली जान

पटना में लव अफेयर में लड़की का मर्डर, बहन का किसी और लड़के से बात करना नहीं आया रास, इसलिए ले ली जान

पटना: राजधानी पटना में इश्क में खूनी खेल खेला गया है। सरेआम 18 साल की लड़की की मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सोल्व कर लिया है। इस मर्डर के पीछे लव एंगल है। पटना में शनिवार की रात को हुई शोभा कुमारी की हत्या में नया मोड सामने आया है। वारदात पटना के धनरुआ थाना इलाके के छाती गांव का है।

 पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि मृतका शोभा के भाई और माँ को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि अपनी बहन की गोली मारकर हत्या की है। उसकी बहन का किसी लड़के के साथ अफेयर चल रहा था और मोबाइल से किसी लड़के से बात रोज करती थी। 

इसको लेकर घर में अक्सर लड़ाई होती थी। कई बार उसने बहन को मना किया पर वह नहीं समझी। घटना की रात घर में शोभा अपनी माँ के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी। और किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी जब रात में बबलू का नींद खुली तो देखा उसकी बहन फोन से बात कर रही है। 

बाद में जब वह सो गई तो मौका देखकर अपनी बहन को गोली मारकर हत्या कर दी। धनरूआ थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बबलू यादव को जेल भेज दिया गया है। वही, उसकी निशानदेही पर घटना में उपयोग की गई पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है।

Suggested News