बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU हर बूथ पर बनाएगी बूथ सखी, महिला जेडीयू की तरफ बिहार भर में रोड शो का होगा आयोजन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU हर बूथ पर  बनाएगी बूथ सखी, महिला जेडीयू की तरफ बिहार भर में रोड शो का होगा आयोजन

PATNA: जेडीयू की तरफ से 1 मार्च को गाँधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर पटना में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता श्वेता विश्वास ने किया।बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा बिहार में लाये गए शराबबंदी कानून से महिलाओं को बहुत फायदा हुआ है। महिलाओं के कहने पर ही बिहार में शराबबंदी कानून को लागू किया गया। जदयू की महिलाएं हर घर में जा कर लोगों से मिल इसके लाभ को बताये कि इसका सबसे ज्यादा फायदा भी महिलाओं को ही हुआ है। हमारे नेता और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत काम किये हैं। जिसका परिणाम प्रदेश के कोने-कोने में नजर आ रहा है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए श्वेता विश्वास ने कहा कि दिनांक 01 मार्च 2020 को पटना के गाँधी मैदान में 20 हजार से ज्यादा महिला जदयू की कार्यकर्त्ता शामिल होंगी। बिहार के हर वर्ग की महिलाओं को जदयू में आस्था है, इसलिए महिलाएं पार्टी से लगातार जुड़ रही हैं। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है। बिहार के विकास में महिलाओं की भी अहम भूमिका रही है।

हर बूथ पर बूथ सखी 

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिला जदयू हर बूथ पर बूथ सखी बनाएगी। उक्त सम्मेलन के बाद महिला जदयू पूरे प्रदेश में रोड शो का आयोजन करेगी, जो देश में महिला यानी आधी आबादी का पहला रोड शो होगा। इस अवसर पर माधवी सिंह, राशि खत्री, वीणा यादव, सुधा गुप्ता, रेणु कुशवाहा, मोनिका सिंह, संगीता यादव एवं पूनम झा ने भी अपने विचार रखे।

Suggested News