बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना : गाड़ी भिड़ने के विवाद पर हाइवा चालक ने कार चालक को रौंद ही डाला, मौके पर ही मौत, लोगों में आक्रोश

पटना : गाड़ी भिड़ने के विवाद पर हाइवा चालक ने कार चालक को रौंद ही डाला, मौके पर ही मौत, लोगों में आक्रोश

पटना.... राजधानी के धनुरुआ से बड़ी खबर आ रही है, जहां मामूली विवाद पर एक हाइवा चालक ने कार चालक को कुचल दिया। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनो की गाड़ी टकरा गई थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक हाइवा से एक कार टकरा गई, जिसके बाद दोनो चालकों में बहस हो गई थी। विवाद के बाद हाइवा चालक ने कार चालक को कुचल दिया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही हाइवा चालक फरार हो चुका है। पटना में एक के बाद एक हो रही घटना के बाद अब लोग सहम गए हैं। 


राजधानी में एक के बाद एक वारदात विशेष तौर पर पटना में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक मामूली विवाद के बाद उसको हत्या में तब्दील कर दी गई है। मामूली विवाद के बाद हाइवा ही चढ़ा दिया। हालाकि घटना के बाद लोग अधिक संख्या में जुट गए। लोग हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हाइवा चालक की पहचान कर ली गई है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी। 

Suggested News