बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बाइक सवार ने वृद्ध को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने बिहटा-खगौल रोड को किया जाम

पटना में बाइक सवार ने वृद्ध को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने बिहटा-खगौल रोड को किया जाम

Patna : पटना के बिहटा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को रौंद डाला। इस घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई है। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराने में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार कन्हौली निवासी दिनेश्वर महतो किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना पर मौजूद लोगों ने खदेड़कर बाइक सवार को पकड़ लिया। 

इधर वृद्ध की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे है और बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराने के प्रयास में जुटी है। 

वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बिहटा से सुमीत की रिपोर्ट

Suggested News