बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सरेआम मुखिया का मर्डर, अपराधियों ने घेर कर मारी बैक टू बैक गोली

पटना में सरेआम मुखिया का मर्डर, अपराधियों ने घेर कर मारी बैक टू बैक गोली

पटना... पटना... राजधानी पटना में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस ने हथियार डाल दिया है। सूबे में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने में पटना पुलिस फेल साबित हो रही है। अपराधियों ने सरेआम पूर्व मुखिया को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना पटना के दुल्हिन बाजार थाना इलाके की है। जहां अपराधियों ने एनखां भीमनीचक पंचायत के पूर्व मुखिया संजय वर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी है। 

बताया जा रहा है कि संजय वर्मा हर रोज की तरह रविवार को भी घर से मार्निंग वॉक पर निकले थे। गांव के बाहर ही कुछ लोगों के साथ टहल रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोली मार दी। जिसमें से एक गोली संजय वर्मा के पीठ में लगी और दूसरी गोली सिर में जा लगी। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए। आसपास के लोग और ग्रामीण तुरंत संजय वर्मा को अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इधर, मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया। इस घटना से परिजनों में मातम का माहौल है जिस तरह से अपराधियों ने इस घर पर कहर बरसाई है। संजय वर्मा दुल्हिन बाजार में ऐनखां भीमनीचक पंचायत के 10 साल तक लगातार मुखिया रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

स्थानीय लोगों की माने तो पंचायत चुनाव को लेकर मुखिया की हत्या की गई है। हत्या की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटगई है। थानेदार ने बताया कि हत्या के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है। पालीगंज डीएसपी पालीगंज तनवीर अहमद ने बताया कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पटना से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News