बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर झाड़ा पल्ला, केस दर्ज में आनाकानी

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर झाड़ा पल्ला, केस दर्ज में आनाकानी

PATNA : पहले प्यार फिर जिस्मानी ताल्लुकात..गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार...अब इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही वो। जी हां, कुछ इसी तरह की कहानी है एक लड़की की। शादी का झांसा देकर वो लड़की के साथ 8 महीने तक गलत काम किया फिर जब लड़की गर्भवती हो गयी तो उसे छोड़कर फरार हो गया। 

पटना के दीघा थाना के दीघा चौहटा मुहल्ले की रहनेवाली लड़की के साथ यह सब हुआ है। लेकिन हैरान करनेवाली बात यह है कि लड़की जब शिकायत दर्ज कराने दीघा थाना जाती है तो उसे वहां से भगा दिया जाता है और कहा जाता है कि मामला महिला थाना का है, इसलिए वहां जाकर ही केस करो। 

जबकि हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने साफ कहा था कि केस किसी भी थाने में दर्ज होगा। पुलिस वाले एरिया के नाम पर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते। बताया जा रहा है कि दीघा थाना के चौहटा सूर्य मंदिर के पास लड़की का परिवार रहता है। मूल रूप से वो लोग झारखंड के रहनेवाले हैं। यहीं पर मिठुन कुमार नाम के लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया।  


Suggested News