बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पटना में आकाशीय बिजली से पांच की मौत, कई गंभीर रुप घायल

बड़ी खबर : पटना में आकाशीय बिजली से पांच की मौत, कई गंभीर रुप घायल

Patna : अभी-अभी पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक महिला गंभीर रुप से झुलस गई है। घायल महिला को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सरकुना, सोरामपुर और जीआईडी गांव में लोगों की ठनका चपेट में आने से मौत हुई है। वहीं खरवां और सोरामपुर गांव में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। सभी को इलाज के दुल्हिन बाजार रेफरल अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग आज खेतों में काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश शुरु हो गई और आसामान से बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से इनकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद से सभी मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  

बता दें इनदिनों प्रदेश में आकाश से मौत बरस रही है। पिछले दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से तकरीबन 100 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। 

बिहटा से सुमीत की रिपोर्ट

Suggested News