बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना नगर निगम मेयर पद की उम्मीदवार विनीता बिट्टू सिंह ने संदलपुर सहित कई इलाकों का किया दौरा, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

पटना नगर निगम मेयर पद की उम्मीदवार विनीता बिट्टू सिंह ने संदलपुर सहित कई इलाकों का किया दौरा, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

PATNA : नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसके बाद प्रत्याशी जन संपर्क अभियान में जुट गए हैं। पटना नगर निगम की बात करें तो यहाँ मेयर पद के लिए 30 से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसी कड़ी में आज विनीता बिट्टू सिंह ने राजधानी के अलग अलग इलाकों में जन सम्पर्क किया। जहाँ उनके पति समाजसेवी बिट्टू सिंह भी मौजूद थे। 


लोगों से मिलने आज मेयर पद की उम्मीदवार विनीता बिट्टू सिंह जैसे ही संदलपुर इलाके में पहुँची। लोगों ने उनका माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विनीता बिट्टू सिंह ने कहा की नगर निगम में थोडा सा बदलाव कर शहर का विकास कर सकते हैं। शहर को स्वच्छ बना सकते हैं और शहर का विकास तेज सकते हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदुषण अहम मुद्दे हैं। उन्होंने कहा की जनता जब चुनाव जीताकर भेजेगी, तब सारी चीजें आसान हो जाएगी। सबसे पहले शहर को विकसित करने का काम करेंगे।  

वहीँ बिट्टू सिंह ने की कहा की 75 वार्डों में मैंने 740 किलोमीटर यात्रा की है। अभी भी लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। इस दौरान लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। 

उन्होंने कहा की पटना नगर निगम को नरक निगम बनाकर रख दिया गया है। सबसे पहले उसका सम्मान वापस लौटाने का काम करेंगे। वहीँ जो लोग वहां काम कर रहे हैं। उनका उत्थान करने का काम करेंगे। उनलोगों की सैलरी दुगुना करने का काम करेंगे। वहीँ बिट्टू सिंह ने कहा की जो सफाई को लेकर टैक्स लिया जाता है, उसपर रोक लगायेंगे। 

Suggested News