PATNA : माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी जी ने अपने पिताजी स्व० महावीर चौधरी, पूर्व मंत्री जी की 7वीं पुण्यतिथि पर घर पर अपने परिवार के साथ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अपने पिता की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में गुजारी, जिसके कारण चार दशक के करीब वह जनता से जुड़े रहे। हमारी कोशिश होती है कि उनके काम को और बेहतर तरीके से आगे ले सकूं।
बता दें कि महावीर चौधरी बिहार में आठ बार विधायक रहे और दो बार बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके किए गए कार्य की सराहना आज भी की जाती है। उनके निधन के बाद बेटे डॉ. अशोक चौधरी राजनीतिक विरासत की जिम्मेदारी संभाली। फिलहाल डॉ. अशोक चौधरी बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
स्मृति शेष💐
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) May 4, 2021
पिता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर रहा हूं।
सामाजिक सद्भावना, सामाजिक चेतना, राष्ट्र सर्वोपरि- उनके इन जीवन मूल्यों पर सतत गतिमान रहने की कोशिश करता रहूंगा।
सादर नमन🙏 pic.twitter.com/GYpb76KaI6
मांझी ने भी दी श्रद्धाजंली
डॉ महावीर चौधरी की सातवीं पुण्यतिथि पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने डॉ. चौधरी को दलितों, वंचितों और अकलियतों के लिए समर्पित नेता बताया है।
दलितों,वंचितों,अकलियतों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पुर्व मंत्री महावीर चौधरी जी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि...
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) May 4, 2021
.@AshokChoudhaary pic.twitter.com/GE4F5sVkjX