बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध बालू खनन के खिलाफ पटना पुलिस की कार्रवाई, दानापुर के 2 घाटों को 2 महीने के लिए किया सील...

अवैध बालू खनन के खिलाफ पटना पुलिस की कार्रवाई, दानापुर के 2 घाटों को 2 महीने के लिए किया सील...

PATNA: अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी खेल में छोटे से लेकर बड़े स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला भी हो चुका है। भोजपुर के बाद अब पटना में भी अवैध बालू खनन के खिलाफ अब पुलिस ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दानापुर में खनन विभाग और स्थानीय थाने की मदद से 2 घाटों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद दानापुर के 2 घाटों को फिलहाल 2 महीने के लिए सील कर दिया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दानापुर के नासरीगंज और पीपा पुल घाट पर बालू माफियाओं ने लगातार बालू का खनन करते रहने की शिकायत स्थानीय थाना को मिली थी। कुछ दिन पहले ही स्थानीय थाना में अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ जमकर छापेमारी की थी। छापेमारी के क्रम में दानापुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को 6 ट्रैक्टर से लदे बालू के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा था। शनिवार को स्थानीय थाना में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अवैध बालू खनन की सूचना लोगों दी। सूचना मिलते ही खनन विभाग के पदाधिकारियों और दानापुर के स्थानीय थाना द्वारा नासरीगंज और पीपा पुल घाट पर छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद पुलिस ने पीपा पुल घाट और नासरीगंज घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ रोक लगाते हुए दोनों घाटों को सील कर दिया है।


दानापुर थाना प्रभारी अजीत कुमार साह ने बताया कि फिलहाल दोनों घाटों को सितंबर माह तक के लिए सील कर दिया गया है और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। उन्होंने बताया कि घाट टो को सील करने के बाद वहां पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद भी अगर कोई व्यक्ति वहां बालू की खनन करते हुए पकड़ा जाएगा तो प्रशासन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रशासन के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं के पैर उखाड़ से नजर आ रहे हैं। अवैध रूप से नावों से खनन करने वाले बालू माफियाओं में डर का माहौल कायम है।

Suggested News