बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, एक पिस्टल के साथ 20 जिन्दा कारतूस किया बरामद

पटना पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, एक पिस्टल के साथ 20 जिन्दा कारतूस किया बरामद

PATNA. बिहार पुलिस आए दिन हथियार तस्करों पर कार्रवाई करती आ रही है। इसी क्रम में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। पटना पुलिस ने बेऊर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में छापामारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से 7.6 एम एम का एक पिस्टल, 7.6 एम एम का 20 गोली और दो मैगजीन भी बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सिपारा के 70 फीट रोड में एक मकान में छापेमारी कर की है।

 दरअसल, पटना के बेऊर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिपारा के 70 फीट रोड स्थित कपिलदेव राय के मकान में हथियार व भारी मात्रा में गोली जमा किया गया है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी कर कपिल देव राय के मकान से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 7.6 एम एम का एक पिस्टल, 7.6 एम एम का 20 गोली और दो मैगजीन भी बरामद कर लिया गया।

बता दें कि, अचानक भारी मात्रा में पुलिस कर्मियों को छापामारी करने पहुंचा देख इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जब मकान में छापामारी करने के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया और पता चला कि उसके पास से हथियार और भारी मात्रा में गोली बरामद हुआ है तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  लोग तरह-तरह की चर्चा करने में मशगूल हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, गिरफ्तार युवक बिहटा के मुस्तफापुर का रहने वाला है। 

वहीं गिरफ्तार युवक शत्रुघन कुमार ने पूछताछ में बताया है कि उसने यह हथियार और गोली फुलवारीशरीफ के किसी हथियार तस्कर से खरीद कर लाया था। अब पुलिस टीम यह पता लगाने में जुट गई है हथियार के साथ ही बड़ी मात्रा में गोली खरीद कर अपने पास रखने का क्या उद्देश्य था। कहीं किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से हथियार और गोली खरीद कर लाया गया था या गिरफ्तार युवक भी हथियार तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस को आशंका है की यह हथियार खरीदने काम करता है। पुलिस इसके बारे में और अधिक जानकारियां पता लगाने में जुट गई है। बेऊर थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल 20 गोली और दो मैगजीन मिला है।




Suggested News