जनविश्वास महारैली में उमड़ी भारी भीड़ के बाद पटना पुलिस हुई सतर्क, बीजेपी कार्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

जनविश्वास महारैली में उमड़ी भारी भीड़ के बाद पटना पुलिस हुई

PATNA: जनविश्वास महारैली को लेकर पटना में सुबह से गांधी मैदान की ओर राजद कार्यकर्ता कूच कर रहे हैं। तो दूसरी ओर राजद कार्यकर्ताओं के भीड़ को देखते हुए बिहार बीजेपी कार्यालय के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना के बिहार बीजेपी कार्यालय के बाहर एआरबी बटालियन को तैनात कर दिया गया है। तो दूसरी ओर कोतवाली थाने की पुलिस बीजेपी कार्यालय के बाहर सड़क की सुरक्षा की कमान सामान रखी है। मुकम्मल तौर पर भाजपा कार्यालय के अंदर और बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

वहीं लगातार राजद समर्थक की भीड़ को नियंत्रित कर उसे गांधी मैदान की ओर भेजने की कार्रवाई में पुलिस की टीम जुटी हुई है। इस दौरान बिहार बीजेपी कार्यालय के समीप मौके पर मौजूद सिटी एसपी सेंट्रल चंद्रप्रकाश ने बताया है कि हजारों की संख्या में गांधी मैदान की ओर जा रहे। राजद कार्यकर्ताओं को गांधी मैदान की ओर भेजने की कार्रवाई के साथ-साथ ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने की जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी संभाल रखी है।

दरअसल, पटना में आज महागठबंधन अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाली है।आज गांधी मैदान से राजद लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने वाली है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू यादव जनता को संबोधित करेंगे। फिलहाल गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंचने लगी है। मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम शुरू होने में देरी हो रही है। हालांकि खराब मौसम में भी राजद कार्यकर्ता और समर्थकों की भारी  भीड़ पटना के गांधी मैदान में जुटी है।

मालूम हो कि, पटना के गांधी मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार के सभी जिलों में जनविश्वास यात्रा भी किया है। इस दौरान उन्होंने करीब 3500 किलोमीटर से अधिक यात्रा की। यात्रा दो चरणों में हुआ। वहीं बीते दिन राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी जनता से भारी संख्या में रैली में पहुंचने के लिए अपील की है। वहीं आज महागठबंधन की महारैली को लेकर बिहार की सियासत में भूचाल आया हुआ है।  

पटना से अनिल की रिपोर्ट