बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PATNA पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, शाम रंगीन करने पहुंचे कई युवक-युवतियां धराए

PATNA पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, शाम रंगीन करने पहुंचे कई युवक-युवतियां धराए

PATNA : पटना पुलिस ने खेमनीचक के एक मकान में छापेमारी कर सोमवार की देर रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने 5 लड़कियों और चार लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उस मकान से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां वर्षों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार पटना के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत खेमनीचक सुभाष नगर के रोड नंबर 3 के एक घर में सोमवार की देर रात छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उस घर से 5 लड़कियों एवं चार लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां वर्षों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने उस घर की रेकी कर छापेमारी की इसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

बताया जा रहा है कि हिरासत में ली गई लड़कियों की उम्र 16 वर्ष से 20 वर्ष के बीच की है जबकि लड़कों का उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि खेमनीचक के 4 तले मकान में 2 फ्लोर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जबकि 2 फ्लोर पर मकान मालिक खुद रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मकान मालिक फरार बताए जा रहे हैं। 

चर्चा यह भी है कि राम कृष्णा नगर में छापेमारी के बाद पुलिस ने पत्रकार नगर और बेऊर इलाके में भी कई जगहों पर इससे जुड़े मामलों में छापेमारी की। हालांकि इस मामले में वहां से क्या क्या बरामद हुई है इस बात को फिलहाल पुलिस बताने से बचती नजर आ रही है।


Suggested News