बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस को सेंटी दीक्षित हत्याकांड मामले में मिली एक ओर कामयाबी, फरार अभियुक्त सागर सहनी को किया गिरफ्तार

पटना पुलिस को सेंटी दीक्षित हत्याकांड मामले में मिली एक ओर कामयाबी, फरार अभियुक्त सागर सहनी को किया गिरफ्तार

PATNA: 25 जनवरी 2023 को पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछुआटोली इलाके में सेंटी दीक्षित हत्या मामले में 10 महीने बाद इस केस के नामजद दूसरे अभियुक्त सागर सहनी को कदमकुआं थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेंटी दीक्षित निर्मम हत्या मामले में कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें घटना के बाद मुख्य नामजद आरोपी बबलू सहनी की गिरफ्तारी हुई। वहीं दूसरी गिरफ्तारी सागर सहनी गिरफ्तार हुआ है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

बता दें कि बीते दिनों जनवरी माह में कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछुआ टोली इलाके के संकरी गली में रात्रि के समय आपसी रंजिश का शिकार बनाते हुए अपराधियों ने मृतक सेंटी दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। जिसमें एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। फिलहाल फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Suggested News