बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के आरोपी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के  आरोपी को  हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Patna : पटना को बड़ी  कामयाबी मिली है।  पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने उसके  पास के एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 7 गोली बरामद किया है। 

बताया जा रहा है कि मसौढ़ी   थाना पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास  से एक पिस्टल,2 मैगजिन और 7 गोली बरामद किये। 

पूछताछ में उसने  अपना नाम   जितेन्द्र कुमार बताया जो मसौढ़ी में एक किराये के मकान में रह रहा था। 

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने उसके विषय में जानकारी जुटाई तो वह पटना के परसा बाजार इलाके में हुए एक व्यक्ति के हत्या का आरोपी निकला है। 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार जितेन्द्र कुमार वर्ष 2019 में परसा बाजार में हुए एक हत्या का आरोपी है। पुलिस उससे पूछताछ और उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने  में जुटी है। 

पटना से सुमीत कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News