पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महज 12 घंटे में 11 साल के मासूम को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाकर ले आए वापस

पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महज 12 घंटे में 11 साल के म

PATNA : राजधानी में अपहरण के मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एनर्जी पार्क के पास का है जहां  रविवार को एनर्जी पार्क के समीप से 11 वर्षीय छात्र प्रियांशु राज के अपहरण का मामला थाने में दर्ज करवाया गया था।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आनन फानन में सचिवालय डीएसपी 2 के नेतृत्व में दो टीम का गठन किया गया और मामले की अनुसंधान किया गया और बच्चे को सकुशल खोजने में सफलता प्राप्त की है। 

12 घंटे में बच्चे को बचाया

 इस पूरे अपहरण और सकुशल छात्र के बरामदगी को लेकर सचिवालय डीएसपी 2 साकेत कुमार ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि अपहर्ता बंटी उर्फ मनमोहन राम मधुबनी जिले का रहने वाला है। जिसका अपहृत हुए नाबालिग छात्र के परिवार से पूर्व परिचित है। जिसके बाद पुलिस ने दो टीम को गठन कर गिरफ्तार अपहर्ता बंटी उर्फ मनमोहन राम का मानवीय और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पीछा करना शुरू किया।

मधुबनी बस स्टैंड पर मिला मासूम

जिसमे अपहर्ता को मधुबनी बस स्टैंड से नाबालिग छात्र को सकुशल बरामद कर आरोपित को  गिरफ्तार कर लिया है । महज 12 घंटे में पुलिस बडी फुर्ती दिखाते हुए मधुबनी के बस स्टैंड से बच्चे को सकुशल बरामद कर मामले को सुलझाया है। 

पिता से था संपत्ति और पैसे का विवाद

सचिवालय डीएसपी 2 साकेत कुमार ने कहा कि गिरफ्तार अपहर्ता बंटी उर्फ मनमोहन राम पहले से अपहृत छात्र के पिता को जानता है। दोनो के बीच कुछ संपति और रुपयों के लेकर विवाद था जिसको लेकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस मामले का सफल उद्भेदन कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम उससे पूछताछ में लगी है, हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि अपहरणकर्ता द्वारा बच्चों के पिता से या परिजनों से फिरौती की मांग की गई थी 

पटना से अनिल की रिपोर्ट