बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए क्यों कहा...अनंत सिंह ने हम भागलपुर नहीं जाएंगे, बेऊर जेल ही ठीक है

जानिए क्यों कहा...अनंत सिंह ने हम भागलपुर नहीं जाएंगे, बेऊर जेल ही ठीक है

PATNA: मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह से पटना पुलिस एके 47 की बरामदगी मामले में दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. रिमांड  पूरी होने के बाद पूछताछ के दौरान मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने उनसे बात की और उनकी सुरक्षा को लेकर अनंत सिंह से उनकी बात जानी. 

News4Nation को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिमांड अवधि के बाद जैसे ही अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट ले कर जाया जाने लगा तो कुछ अधिकारियों ने उनको भागलपुर स्थित सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के बारे में बात कही तो अनंत सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भागलपुर नहीं जाएंगे, बेऊर जेल में ही ठीक है.

पुलिस की मानें तो अनंत सिंह ने ही वीडियो जारी कर विवेका पहलवान से जान का खतरा होने की बात कही थी. इसको देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए उन्हें भागलपुर शिफ्ट करने के लिए उनका मन टटोला. विधायक ने कहा कि समर्थकों के लिए बेऊर पास में है, जबकि भागलपुर तो दूर पड़ जायेगा, हम यहीं ठीक हैं.

ये है पूरा मामला?

16 अगस्त को अनंत सिंह के लदमा स्थित पुश्तैनी मकान से पुलिस ने एक एके- 47, दो हैंड ग्रेनेड और कई हथियार बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन वे फरार हो गए थे। 6 दिनों बाद 23 अगस्त को दिल्ली की साकेत कोर्ट में अनंत ने सरेंडर कर दिया था। रविवार को बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह को पेश किया गया जहां से उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था।

Suggested News