बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस ने राजधानी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का किया खुलासा, पत्रकारनगर में 7 युवतियों को किया गिरफ्तार

पटना पुलिस ने राजधानी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का किया खुलासा, पत्रकारनगर में 7 युवतियों को किया गिरफ्तार

PATNA : राजधानी पटना में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। बताया जा रहा है की पटना एसएसपी को देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें पत्रकार नगर थाना की पुलिस को शामिल किया गया। 


जिसके बाद सबसे पहले पत्रकार नगर थाना ने अपनी इलाका में 2:00 बजे दिन में छापामारी करके 7 लड़कियों को हाई प्रोफाइल देह व्यापार के धंधे में पकड़ा। जिससे पूछताछ के बाद पत्रकार नगर थाना और एसएसपी की विशेष टीम ने रामकृष्णानगर के तीन स्थानों पर भी छापामारी की। 

जहाँ से कई लोगो को भी गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेउर थाना के हुलल्लूपुर में भी  छापामारी की गयी। वहां से भी देह व्यापार के धंधे से जुड़े लड़कियों के साथ कुछ लोगों को पकड़ा गया। साथ ही सेक्स रैकेट के सरगना को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इस धंधे में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। 

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News