बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के राजीव नगर में पुलिस ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाई मुहिम, दर्जन भर गिरफ्तार

पटना के राजीव नगर  में पुलिस ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाई मुहिम, दर्जन भर गिरफ्तार

PATNA :  पटना के राजीव नगर थाना इलाके में पुलिस ने अवैध निर्माण के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।राजीव नगर के नेपाली नगर इलाके में अवैध मकान निर्माण करते शिक्षा विभाग के इंजीनियर के भाई समेत एक दर्जन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दरअसल राजीव नगर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि नेपाली नगर में विवादित भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। बिना देर किए राजीव नगर थाना पुलिस ने निर्माण स्थल पर छापा मारा। अवैध निर्माण कराते ठीकेदार समेत1 दर्जन लोग को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस जब पहुंची उस वक्त अर्द्ध निर्मित मकान में छत ढ़लाई का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि अवैध निर्माण शिक्षा विभाग में कार्यरत इंजीनियर करा रहे थे। मौके से इंजीनियर के भाई को गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किये गए ज्यादा तर लोग मजदूर हैं।

वहीं एक अन्य स्थान उत्तरी नेपाली नगर बजरंग विहार कॉलोनी में  राजीव नगर थाना की पुलिस ने आवास बोर्ड के भू-खण्ड पर दिवाल निर्माण करा रहे मुंशी को गिरफ्तार किया गया है।

पटना से कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News