बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना का टॉप 10 'नटवरलाल' गिरफ्तार: फ्लैट-जमीन के नाम पर की थी 50 करोड़ की ठगी

पटना का टॉप 10 'नटवरलाल' गिरफ्तार: फ्लैट-जमीन के नाम पर की थी 50 करोड़ की ठगी

PATNA : पटना के टॉप टेन नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार जालसाज पर जमीन फ्लैट के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप है। कदम कुआं थाने की पुलिस ने जालसाज पुनीत जैन को वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय उसने चकमा देने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका क्योंकि पुलिस के पास ठग की तस्वीर थी। 

पटना का टॉप टेन जालसाज पुनीत जैन सिर्फ पटना के ही 2 दर्जन से अधिक लोगों को चपत लगा चुका है। वह राजधानी के पीरमुहानी इलाके में रहता है। कदम कुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 जानकारी के अनुसार पुनीत जैन की पहचान  पटना के टॉप 10 जालसाज के रूप में होता है। कदम कुआं समेत अन्य थानों की पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी। इसके जालसाजी के शिकार हुए लोगों ने कोर्ट में 15 शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुनीत जैन पर जक्कनपुर,आलमगंज,एससी एसटी थाना, कदम कुआं में धोखाधड़ी एवं ठगी के 10 मामले दर्ज हैं। हाल ही में कोर्ट से उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। उसी केस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जालसाज की पत्नी के खिलाफ भी जालसाजी का मुकदमा दर्ज है। जालसाज पुनीत जैन बिल्डर का भी काम करता है और दूसरे की जमीन दिखाकर रकम ठगता था।


Suggested News