बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना से अमृतसर जाने वाल फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से हुई आपात लैंडिग, 8 घंटे बाद फिर रवाना हुए यात्री

पटना से अमृतसर जाने वाल फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से हुई आपात लैंडिग, 8 घंटे बाद फिर रवाना हुए यात्री

पटना... पटना एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गया, जब एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। उड़ान भरने के महज 15 मिनट बाद ही विमान की लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद इंजीनियरों को बुलाकर विमान की तकनीकी खामी को दूर किया गया। बताया जाता है कि पटना से अमृतसर जाने के लिए स्पाइसजेट की उड़ान एसजी3723 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इंजन में खराबी आने के बाद एटीएस ने पायलट से बात की और उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही आपात लैंडिंग करा दी गई। 

बता दें कि पटना से अमृतसर जाने वाला विमान रविवार को 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर आया था और 11.30 बजे रवाना हुआ था। लैंडिंग के बाद सभी 65 यात्रियों को सिक्युरिटी होल्ड एरिया में रखा गया है। तकरीबन 3 घंटे के बाद इंजीनियरों को बुलाकर विमान को ठीक करया गया। ठीक करने में लगभग 5 घंटे का समय लगा। 

ठीक होने के बाद ट्रायल के लिए ले जाया गया। ट्रायल में सबकुछ सही पाने के बाद रात 8.20 बजे अमृतसर के लिए यात्रियों को ले जाया गया। इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार जानकारी नहीं मिलने को लेकर रोष भी दिखा। बहरहाल किसी तरह यात्रियों को तकनीकी खराबी के बारे में बताकर शांत कराया गया।

Suggested News