बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, मां की शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों भक्तगण

विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, मां की शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों भक्तगण

PATNA : दशमी को मां की विदाई के साथ ही दस दिनों से चला आ रहा दशहरा यानी दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न हो गया। पटना में भद्रघाट पर मां की प्रतिमा विसर्जित की गयी। विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो, इसके लिए  प्रशासन की ओर से गुरुवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं। 

विसर्जन को लेकर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

विसर्जन को लेकर पटनासिटी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है। हुड़दंग करनेवालों पर खास नजर रखी जायेगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी है। सीसीटीवी से भी नजर रखी जायेगी। एसडीओ राजेश रोशन प्रसाद व एएसपी बलिराम चौधरी ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन भद्रघाट व गायघाट में होगा।

थानेदारों को खास निर्देश

थानेदारों को खास निर्देश देते हुए कहा गया है कि अपने क्षेत्र में स्थापित देवी प्रतिमाओं को हर हाल में शनिवार की देर रात तक विसर्जन करा दें। जो पूजा आयोजक विसर्जन को लेकर आना-कानी करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 

मां की शोभा यात्रा में भक्तों का चला हुजूम

19 अक्टूबर, शुक्रवार को न्यू खजूरबन्ना गोरैया स्थान, चौधरी टोला में स्थापित भारत मां की प्रतिमा का भद्रघाट में विसर्जन किया गया। भारत माता पूजा समिति, नवयुवक सेवा संघ के सदस्यों ने धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ मां की विदाई की। मां की शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस की शक्ल में भक्त मां के साथ-साथ चल रहे थे। 

चौधरी टोला से भद्र घाट तक भक्तिमय हुआ माहौल

मां की शोभा यात्रा चौधरी टोला मोड़ से घघा घाट मोड़ तक आयी, उसके बाद वहां से सीधा अशोक राजपथ होते हुए विसर्जन के लिए भद्रघाट की ओर चल पड़ी। जुलूस में शामिल बच्चे, जवान और महिलाओं में गजब का उत्साह-उमंग था। बैंड-बाजा के साथ भक्ति गीत की धुन पर भक्त नाचते-गाते मां के साथ चल रहे थे। 

1974 में पहली बार मां की प्रतिमा स्थापित हुई

नवयुवक सेवा संघ के सदस्यों ने बताया कि कई वर्षों से हमलोग चौधरी टोला मोड़ पर मां की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। तकरीबन 52 वर्ष पुराना है यह पूजा समिति। सबसे पहले 1974 में यहां पर मां की प्रतिमा स्थापित की गयी। उसके बाद लगातार यह सिलसिला आजतक चल रहा है। सदस्यों में रंजीत सिंह, गौरव, संजय लाला, प्रकाश कुमार, सुजीत कुमार, गुलन, नंद लाल, सोनू, अरविंद, दिलीप और गोलू सहित अन्य भक्त शामिल हैं। 

सम्मानित होंगी पूजा समितियां 

 इधर, नवयुवक विकास समिति भद्र घाट ने अनुशासित व शांतिपूर्ण तरीके से आने वाली पूजा समितियों को पुरस्कृत करेगी। समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद लल्लू शर्मा, मिथिलेश कुमार व संजय सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह की तैयारी हो गयी है। 


Suggested News