बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गंगा नदी में डूबने से दो किशोर की मौत, एक का शव बरामद, घर में मचा कोहराम

गंगा नदी में डूबने से दो किशोर की मौत, एक का शव बरामद, घर में मचा कोहराम

PATNA : पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर 12 अगस्त, रविवार की देर शाम गंगा में दो किशोर डूब गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से एक किशोर का शव बरामद कर लिया है, वहीं दूसरे शव की तलाश जारी है। मृतक की पहचान अगम कुआं के कांटी फैक्ट्री रोड निवासी बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। साथ ही गंगा में डूबे दूसरे किशोर का नाम आकाश कुमार बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक बिट्टू और आकाश अपने दो अन्य साथियों के साथ कंगन घाट आए थे। गंगा में नहाने के दौरान नदी की गहराई का अंदाज नहीं मिलने पर वह दोनों नदी की तेज धार में बह गये, जिससे उनकी मौत हो गयी। इधर, बिट्टू की मौत खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 

बिट्टू का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा है। आसपास के लोग परिजनों को संभालने में जुटे थे। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि एनडीआरएफ की मदद से आकाश का शव खोजा जा रहा है।  

Suggested News