बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी के अवैध संबंध के शक पर पति ने की प्रेमी की हत्या... 8 महीने पहले जेल से छूटा था....

पत्नी के अवैध संबंध के शक पर पति ने की प्रेमी की हत्या... 8 महीने पहले जेल से छूटा था....

पटना : चार वर्ष पूर्व अपने ही बेटे की हत्या करने वाले शख्स ने जेल से छूटने के बाद एक बार फिर से गांव के ही एक अधेड़ की चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना गोपालगंज के कटिया पउनदेवरी की है। गुरुवार की दोपहर जयश्री चौहान ने गौरा श्रीराम मठ के पास सत्येंद्र साह को अकेला देखा और उस पर हमलावर हो गया। जयश्री ने सत्येंद्र पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हत्या जयश्री चौहान ने ही की है। पुलिस ने आरोपी को अमेया हिरमती रानी स्थान के पास पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का सत्येंद्र साह के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण उसने सत्येंद्र की हत्या कर दी। पउनदेवरी पिकेट प्रभारी रियाज अहमद ने बताया कि आरोपी जयश्री चौहान को गिरफ्तार लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है, जयश्री चौहान ने चार वर्ष पूर्व अपने ही बेटे की हत्या कर दी थी। इसी मामले में वह जेल में बंद था। आठ माह पूर्व ही वह जेल से छूट कर आया था। वह गौरा श्रीराम मठ में अकेले ही रहता था।

Suggested News