बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी ही निकली कातिल, अवैध संबंध बनाए रखने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

पत्नी ही निकली कातिल, अवैध संबंध बनाए रखने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Desk : अपने अवैध संबंध को बनाए रखने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली थी। वही पुलिस को गुमराह करने के लिए सुसाइड की झूठी कहानी सुनाई थी। मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  की है। 

दरअसल नई दिल्ली में एक व्यक्ति के सुसाइड किये जाने का मामला सामने आया था। पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उसके पति ने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया है। लेकिन पोस्टमार्टम में जब मौत का कारण दम घुटना सामने आया तो पुलिस ने इसकी जांच शुरु की। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए उसे जानकर पुलिस भी अवाक रह गई। दरअसल शख्स की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर किया था। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और उसके पति की उम्र में 20 साल का अंतर था और दंपति को कोई बच्चा भी नहीं हुआ था। पुलिस ने कहा कि महिला अपनी शादी से खुश नहीं थी और इस कारण उसने वीरू बर्मा और करण के साथ मिलकर अपने पति को मारने के लिए एक योजना बनाई।

कथित तौर पर महिला और वीरू बर्मा के बीच अवैध संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहती थी, जबकि करण बुध विहार इलाके में महिला और उसके पति के साथ उनके घर में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि महिला का पति मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता था। पति को नींद की गोलियां खिलाने के बाद महिला ने कथित तौर पर करण की मदद से अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में वे उस व्यक्ति को अस्पताल ले गए और डॉक्टरों को बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, उन पर शक होने के कारण डॉक्टरों ने पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला के घर पहुंचने पर पुलिस को व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की ओर इशारा करने वाले कोई सबूत नहीं मिले और करण और महिला के बयान भी अलग-अलग थे। जांच में पता चला कि महिला वीरू बर्मा से शादी करना चाहती थी और अपने पति की संपत्ति हासिल करना चाहती थी।

Suggested News