बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पवन सिंह के भाई का म्यूजिक पैशन, टीचिंग करने के साथ सुर बिखेरने की तैयारी

पवन सिंह के भाई का म्यूजिक पैशन, टीचिंग करने के साथ सुर बिखेरने की तैयारी

PATNA - गायकी से शुरुआत कर भोजपुरी फ़िल्म स्टार बनने वाले पवन सिंह के भाई भी जल्द ही बतौर सिंगर लॉन्च होने की तैयारी में हैं। कहते हैं संगीत का सीधा रिश्ता खून से होता है। टीचिंग को प्रोफेशन बना चुके बिनोद सिंह के साथ भी यही बात लागू होती है। बिनोद सिंह भोजपुरी गायक पवन सिंह के ममेरे भाई हैं। दोनो साथ-साथ 2005 से लेकर 2009 तक स्टेज शो किया करते थे लेकिन आगे चलकर पवन ने भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया और बिनोद टीचिंग के प्रोफेशन में आ गए। 

नवरात्र के पहले रिलीज़ होगा म्यूजिक एलबम

पटना के एक बड़े कोचिंग संस्थान में बिनोद केमेस्ट्री के छात्रों को पढ़ाते हैं। इनऑर्गेनिक केमेस्ट्री में उनके क्लासेज़ का छात्रों में जलवा है। टीचिंग को प्रोफेशन बनाने के बावजूद बिनोद का कभी संगीत से रिश्ता नहीं टूटा। वह लगातार संगीत का रियाज करते रहे और अब उनका नया म्यूजिक एलबम नवरात्र के पहले रिलीज होने वाला है। न्यूज़4नेशन के लिए बिनोद ने खासतौर पर अपने भक्ती म्यूजिक एलबम का गीत शेयर किया है। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह के भाई की इंट्री कैसी रहती है इसपर सबकी नजरें टिकी हैं।


Suggested News