बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पावर स्टार पवन सिंह ने सीएम नीतीश से की बड़ी मांग, कहा बिहार के अस्तित्व और भोजपुरी को बचाने के लिए कानून की है जरुरत

पावर स्टार पवन सिंह ने सीएम नीतीश से की बड़ी मांग, कहा बिहार के अस्तित्व और भोजपुरी को बचाने के लिए कानून की है जरुरत

PATNA : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पिछले कई दिनों से सुर्ख़ियों में छायें हुए हैं। लेकिन चर्चा की वजह उनकी फिल्में या गाने नहीं है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति कुमारी को तलाक देने की अर्जी आरा व्यवहार न्यायालय में दिया है। इस दौरान उनकी पत्नी ने पवन सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उधर भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारीलाल यादव से भी उनका विवाद चल रहा है। खेसारीलाल यादव ने जाति को लेकर उन्हें नीचा दिखानी की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 

इसी कड़ी में पवन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जातिवाद को लेकर कानून बनाने की अपील की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखकर उन्होंने मुख्यमंत्री से इसका मांग किया है। उन्होंने कहा की बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है। अब गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का ज़हर बोया जा रहा है, उस पर अंकुश लगना चाहिए। नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर, न सामाजिक स्तर पर और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है।

उन्होंने लिखा की भोजपुरी भाषायी कुछ कलाकारों की वजह से बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आप,चुकीं हमारे बिहार की आत्मा कि तरह हैं। इसलिए आपसे आदर सहित अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से शीघ्र कोई ऐसा क़ानून बिहार में लाने की कृपा करें। जिससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके।

Suggested News