बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के आरोपों पर पवन सिंह ने कहा - नो कमेंट....

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के आरोपों पर पवन सिंह ने कहा - नो कमेंट....

पटना : अक्षरा सिंह के आरोपों के बाद सवालों के घेरे में आये पवन सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा नो कमेंट. 

गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उसके परिवार के खिलाफ मलाड के मालवानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ यह एफआईआर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दर्ज कराई है। 

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और उनके परिवार वालों पर धमकी देने का आरोप लगाईं है। उन्होंने पुलिस को दिये गये बयान में कहा है कि   पवन और उनके परिवार के लोग उन्हे धमकी दे रहे है। वहीं उन्होंने पवन सिंह के दोस्‍तों पर भी सोशल मीडिया पर  उनके खिलाफ अश्‍लील और भद्दे कमेंट करने का भी आरोप लगाया है। अक्षरा ने सबूत ते तौर पर फेसबुक की लिंक भी एफआईआर में दी हैं। 

बता दें कि हाल ही में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का पवन सिंह से ब्रेकअप हुआ है। जिसकी कहानी अक्षरा ने खुद ही पिछले दिनों सुनाई थी। 


Suggested News