बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मछली मारने के विवाद में पैक्स अध्यक्ष और भाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मछली मारने के विवाद में पैक्स अध्यक्ष और भाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : जिले के पश्चिमी क्षेत्र में लगातार अपराधियों के मंसूबे बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस को अपराध पर लगाम लगाना मुश्किल हो रहा है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के पश्चिमी क्षेत्र के साहेबगंज थाना क्षेत्र का है। जहाँ साहेबगंज थाना क्षेत्र में मछली मारने की लड़ाई और गोलीबारी में खूनी संघर्ष के बीच स्थानीय पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर एसडीपीओ सहित कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मृतक मुकेश सहनी और नरेश सहनी दोनों आपस मे भाई बताए जा रहे है।

पुलिस ने गोलीबारी कांड के आरोपी मनीष कुमार को स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार भी कर लिया है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौड़ा पंचायत के बैरिया गांव में हुए इस विवाद के बारे में पूर्व से स्थानीय पुलिस को जानकारी थी। लेकिन प्रशासन की उदासीनता लाशों के बिछने का इंतजार कर रही थी। 

स्थानीय भीड़ का आरोप है कि पूर्व में दोनों पक्षों में विवाद था। जिसकी सूचना थाना में दी गयी थी,लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। जिससे विवाद का रूप लिया और आज एक साथ दो भाई की हत्या से साहेबगंज की धरती खून से लाल हो गई। प्रथम दृष्टया मामला मछली पालन को लेकर पोखर पर किए गए कब्जे से संबंधित है। जिसमें दोनों पक्षों के द्वारा पूर्व में ही थाने को सूचित किया जा चुका था। पुलिस समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News