बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका से सहमे लोग

पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका से सहमे लोग

भोजपुर में पैक्स अध्यक्ष की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम पीरो थाना के जैसीडीह में पैक्स अध्यक्ष नागेश पाण्डेय उर्फ छुटकुन पाण्डेय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नागेश बसौरी का पैक्स अध्यक्ष था। नागेश गाड़ी से कहीं से आ रहा था तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत की नींद सुला दिया। फायरिंग से गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया और गोली सनसनाती हुई नागेश को जाकर लगी। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा और अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोग सहम उठे। बताया जा रहा है कि ये हत्या गैंगवार का नतीजा है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। इधर, हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि हरेक पहलू से वारदात की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहना संभव हो पायेगा। इधर, स्थानीय लोगों की माने तो ये हत्या प्रतिशोध का नतीजा है। दरअसल कुख्यात मुन्ना राय की हत्या बरकुन ने कर दी थी। 


PAX-PRESIDENT-SHOT-DEAD-PEOPLE-SUSPECTED-OF-GANGWAR2.jpg

इसके बाद जिले में गैंगवार शुरू हो गया। मुन्ना राय की हत्या का बदला रणजीत चौधरी गिरोह ने लिया और मौका मिलते ही बरकुन की हत्या कर दी। नागेश उर्फ छुटकुन के बारे में कहा जाता है कि उसने बरकुन की हत्या का बदला लिया और रणजीत चौधरी गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। उसी वक्त से यह कयास लगाया जा रहा था कि आज-न-कल रणजीत चौधरी गिरोह इसका बदला लेगा। उसी के परिणामस्वरूप आज यानी गुरुवार की देर शाम नागेश उर्फ छुटकुन को गोलियों से भून डाला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। रणजीत चौधरी फिलहाल जेल में बंद है। कहा जाता है कि उसने अपने गुर्गों से हत्या की इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। एक बार फिर भोजपुर में गैंगवार को लेकर लोग सिहर उठे हैं कि न जाने अब अगली बारी किसकी होगी ? गैंगवार को रोक पाने में पुलिस की नाकामी को लेकर भी लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।  

Suggested News