बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्ति का ऋण चुकाएं जेपी नड्डा, दिलवाएं केंद्रीय विवि का दर्जा : कांग्रेस

पटना विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्ति का ऋण चुकाएं जेपी नड्डा, दिलवाएं केंद्रीय विवि का दर्जा : कांग्रेस

PATNA : पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को देश के शैक्षणिक बदहाली का आईना दिखाने का काम किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि आज पटना विश्वविद्यालय में छात्रों ने काला झंडा दिखाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आंखों को खोलने का प्रयास किया है।


उन्होंने कहा की चुनाव के समय बिहार के विश्वविद्यालयों को 10 हजार करोड़ देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। जो लॉलीपॉप साबित हुआ। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय को देश का श्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने की बात भी कही थी। लेकिन हुआ कुछ नहीं। जिसके चलते आज पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को काला झंडा दिखाकर वास्तविकता से रूबरू कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री समेत बड़े नेता चुनाव के समय छात्रों को बरगलाने के लिए  लुभावने वायदे कर जाते हैं। लेकिन चुनाव होते ही अपना वादा भूल जाते हैं। जिसकी परिणति है कि आज पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को छात्रों का विरोध का सामना करना पड़ा। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार नकार चुकी है। जिसका खामियाजा यहां के छात्रों को उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि जिस विश्वविद्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं पठन-पाठन कर चुके हैं। आज उसी विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसे लेकर केंद्र सरकार से कई दफे मांग की। मगर केंद्र सरकार ने सीएम नीतीश कुमार की भी एक नहीं सुनी। आज पूरा देश भाजपा के नीतियों के कारण सड़क पर उतरने को विवश है। जनता को बरगलाने के लिए भाजपा बड़े-बड़े इवेंट का सहारा ले रही है। जिसमें सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पटना विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने का ऋण चुकाना चाहिए। उन्हें छात्रों की मांग को पूरी करते हुए पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार से अविलंब मांग करनी चाहिए। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि पूरे देश में छात्र नई शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं। बढ़ती बेरोजगारी तथा महंगाई ने छात्रों को आंदोलन करने के लिए विवश कर दिया है।

Suggested News