बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वेतन महज 70 रुपया, सुरक्षा पर खर्च करोड़ो रुपया, जानिए कौन है यह शख्स...

वेतन महज 70 रुपया, सुरक्षा पर खर्च करोड़ो रुपया, जानिए कौन है यह शख्स...

NEWS4NATION DESK : दुनिया में एक ऐसा शख्स है से जिसे वेतन के रुप में महज 1 डालर यानि 70 रुपये मिलता है, लेकिन कंपनी उसकी सुरक्षा पर करोड़ो रुपये खर्च करती है। आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह सच है। 

दरअसल सोशल साइट फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग वेतन के रूप में मात्र एक डॉलर (करीब 70 रुपये) लेते हैं। लेकिन 2018 में उनकी सुरक्षा पर कंपनी ने 2.26 करोड़ डॉलर (करीब 156 करोड़ रुपये) खर्च किए। यह खुलासा शुक्रवार को अमेरिकी सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन को दी जानकारी में हुआ है। .

कंपनी ने बताया है कि जुकरबर्ग पर उसने 31 दिसंबर 2018 तक कुल 2.26 करोड़ डॉलर खर्च किए। इनमें से दो करोड़ डॉलर की राशि जुकरबर्ग और उनके परिवार को घर और ऑफिस में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए खर्च की गई। वहीं 26 लाख डॉलर की राशि निजी जेट विमान से यात्रा कराने के लिए कंपनी ने खर्च किए। यह राशि 2017 में उनकी सुरक्षा पर खर्च कुल राशि 90 लाख डॉलर से 60 फीसदी अधिक है। वहीं 2016 में कंपनी ने उनकी सुरक्षा पर मात्र 12.5 लाख डॉलर खर्च किए थे। .

बताया जा रहा है कि घर और ऑफिस में बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए हैं। यहां तक उनके ऑफिस के नीचे किसी को कार पार्क करने की इजाजत नहीं है। उनके डेस्क के पास पैनिक बटन है जिसे दबाते ही सुरक्षा कर्मी त्वरित कार्य करते हैं और सभी सुरक्षा उपकरण सक्रिय हो जाते हैं। 

वहीं अमेरिका के ‘बे एरिया' स्थित जुकरबर्ग के घर के सामने दिन रात हथियारबंद सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। जुकरबर्ग के कहीं जाने से पहले ही सुरक्षा टीम वहां पहुंच जाती है और पूरे इलाकों को पहले खंगालती है। उनके घर आने वाले प्रत्येक अनजान व्यक्ति की जांच की जाती है। 

Suggested News