बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NDA की पीसी आज, तीनों दलों के प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल, उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों का होगा नाम का एलान

NDA की पीसी आज, तीनों दलों के प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल, उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों का होगा नाम का एलान

PATNA : आज शाम 4 बजे NDA ने एक संयुक्त प्रेस-वार्ता का एलान किया है। यह प्रेस-वार्ता जदूय के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर होगी। 

पीसी में एनडीए के तीन घटक बीजेपी, जदयू और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके साथ ही बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार भी मौजूद रहेंगे। 

इस मौके पर बिहार में हो रही 5 विधान सीटों के साथ-साथ 1 लोकसभा सीट के चुनाव को लेकर एनडीए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगा। 

बता दें कि बिहार में विधान सभा के 5 और लोकसभा के 1 सीट पर हो रहे  उपचुनाव  को लेकर एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा पहले ही हो चुका है।  जानकारी के अनुसार 4 सीटों पर जदयू अपना प्रत्याशी उतारेगी। वहीं एक सीट पर बीजेपी अपना उम्मीदवार देगी। जबकि समस्तीपुर के लोजपा सांसद रामचन्द्र पासवान की मृत्यु से खाली हुई सीट पर लोजपा का प्रत्याशी होगा।  आज प्रत्याशियों के नाम के एलान के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जायेगी। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News