बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़े पैमान पर PCS अधिकारियों का तबादला, 18 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी किये गये इधर से उधर

बड़े पैमान पर PCS अधिकारियों का तबादला, 18 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी किये गये इधर से उधर

NEWS4NATION DESK : भ्रष्टाचार पर अंकुश और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने में योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। बीती देर रात यूपी की योगी सरकार ने 18 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को तबादले कर दिए हैं। 

बता दें महज 24 घंटे के अंदर राज्य में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को 26 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। 

जिन अधिकारियों को इधर से उधर किया है   इनमें मनोज कुमार राय को निदेशक महिला कल्याण, राजस्व परिषद चेयरमैन के कुमार विनीत को अपर निदेशक (प्रशासन) मंडी और समीर को विशेष सचिव वित्त बनाया गया है। वहीं, रीना सिंह राजस्व परिषद चेयरमैन की नई स्टाफ ऑफिसर होंगी। उप निदेशक प्रशासन कृषि निदेशालय विश्व भूषण मिश्र को अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती लखनऊ बनाया गया है।

एडीएम मऊ देवी प्रसाद पाल को नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड लखनऊ का सचिव बनाया गया है। अजित कुमार सिंह सहायक निदेशक राज्य संपत्ति अब सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी होंगे। विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला ने इन अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया है। 

इसके अलावाबुलंदशहर, मऊ व आजमगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर तैनाती कर दी है। इसी क्रम में सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी सुधीर कुमार रूंगटा को बुलंदशहर, नेडा के सचिव आलोक कुमार को मऊ व एडीएम शामली आनंद कुमार शुक्ला कोआजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहींनगर मजिस्ट्रेट बरेली संजय कुमार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर स्थानान्तरित किया है।

 

 

 

Suggested News