बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवान पति की खौफनाक करतूत... पीट-पीटकर किया पत्नी की हत्या

 हैवान पति की खौफनाक करतूत... पीट-पीटकर किया पत्नी की हत्या

पटना/नालंदा : एक पति की खौफनाक करतूत का एक मामला नालंदा जिले में प्रकाश में आया है जहां हैवान पति के द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आसपास के लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दे देता मौके पर पहुंची पुलिस ने रंगे हाथ पति को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताते चले कि नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के खंदक पर मोहल्ले के  पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी है। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। गांव वालों के मुताबिक पति विनोद साव ने अपनी पत्नी बरखा देवी के पहले हाथ पैर तोड़ दिए, उसके बाद बेरहमी से एक पत्थर से कूच-कूच कर मार दिया। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी पति को पकड़ कर कर पुलिस सौंप दिया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना पर डीएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की है।

अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर प्रताड़ित करता था पति....घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतका बरखा देवी का पति विनोद साव अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर प्रताड़ित करता था और मारपीट भी किया करता था। यही कारण है कि पत्नी लगातार अपने मायके रहुई में ही ज्यादातर रहा करती थी। परिजनों ने बताया कि पति विनोद साव कुछ काम भी नहीं करता था। हालांकि उसने परचून की एक दुकान गांव में ही खोल रखी है, लेकिन दुकानदारी पर वह ध्यान नहीं देता था।

बीते चार दिनों से खाना-पानी छोड़ रखी थी...विनोद के ससुर का कहना है कि चार दिन पहले विनोद का फोन आया था कि बरखा खाना-पीना छोड़े हुई है। साथ ही उसने यह भी कहा था कि जरा उसे समझाईए। मृतका के पिता का कहना है कि विनोद अक्सर बरखा को प्रताड़ित करता रहता था। विनोद को कई दफा समझाया गया पर, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

नालंदा राज की रिपोर्ट

Suggested News