बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छेड़खानी की सजा : लड़की ने सरेआम की आरोपी लड़के की पिटाई, विडियो वायरल

छेड़खानी की सजा : लड़की ने सरेआम की आरोपी लड़के की पिटाई, विडियो वायरल

GAYA  : लोगों के बीच कानून और पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. यही वजह है की लोग कानून हाथ में लेकर खुद किसी को सजा दे रहे हैं. बिहार में कई जगहों पर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है. ताजा मामला गया जिले में सामने आया है. 

जिले के बोधगया के महुआ गाँव में एक मनचले का विडियो सामने आया है. यह विडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ मनचले लड़के ने छेड़खानी की थी. इसकी जानकारी लड़की ने गाँव वालों को दी. 

इसके बाद सरेआम लोगों के बीच लड़की ने लड़के की डंडे से पिटाई की. आपको बता दें कि हाल के दिनों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ी है. इस मामले में पुलिस बैकफुट पर दिख रही है. जिसके वजह से लोगों ने ऐसे मामले को खुद सुलझाने का फैसला किया. 

बोधगया में मनचले लड़के की पिटाई कर सजा दिए जाने का मामला इन दिनों चर्चा में है.

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News