बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपलब्धि नहीं हिमा के जात में है लोगों की दिलचस्पी, गूगल पर कर रहीं ट्रेंड

उपलब्धि नहीं हिमा के जात में है लोगों की दिलचस्पी, गूगल पर कर रहीं ट्रेंड

दुनिया टेक्निकल हो चूका है और हम सब अपडेट भी हो चुके है, लेकिन हमारी मानसिकता कब अपडेट होगी  यही नहीं पता. एक तरफ जहां भारत की बेटी ने देश को गोल्ड दिलवाया वही दूसरी तरफ दुर्भाग्य पूर्ण हम उसकी जात पर चर्चा कर रहे है.  हिमा दास ने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा लेकिन भारतीयों के मन में उनकी उपलब्धि के बारे में जानकारी लेने के बजाय उनकी जात जानने में दिलचस्पी है.

PEOPLE-ARE-INTERESTED-IN-HIMA-DAS-CAST2.jpg

हिमा ने फिनलैंड में आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर महिला रेस में गोल्ड जीताकर भारत को गौरवान्वित किया था. लेकिन गूगल पर लोग उनकी रेस नहीं जात देख रहे है. गूगल पर उनके नाम के बाद 'हिमा दास कास्ट' सबसे ज्यादा सर्च किया गया टॉपिक है। इस बारे में एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'भारत एक दुखी देश है।' 

PEOPLE-ARE-INTERESTED-IN-HIMA-DAS-CAST3.jpg

इससे पहले स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जब रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था, तब भी उनकी जाति के बारे में गूगल पर काफी लोगों ने सर्च किया था जो तब सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक में शामिल रहा था। 

Suggested News